25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

धनबाद के सावित्री अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप…

धनबाद:धनबाद में एक निजी अस्पताल में प्रसूता की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामला सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सावित्री हॉस्पिटल का है, जहां 22 वर्षीय शिलू देवी की सिजेरियन डिलीवरी के बाद इलाज में लापरवाही से मौत हो गई।

घटना के बाद मृतका के चंद्रपुरा निवासी परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने सिजेरियन डिलीवरी के दौरान गंभीर लापरवाही बरती, जिससे शिलू देवी की जान चली गई।

हंगामे के दौरान अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए, जिसके बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

परिजनों के आरोप:

मृतका के पति गोपाल कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी को डिलीवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने चार से छह घंटे तक उसे वहीं रोके रखा।“जब हालत बिगड़ गई तब जाकर उसे सरकारी अस्पताल भेजने के लिए कहा गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया,”

मृतका की सास मालती देवी ने बताया कि 11 नवंबर को बहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने पहले सामान्य प्रसव का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर 12 नवंबर को सिजेरियन कराया गया।“डिलीवरी के बाद भी तेज ब्लीडिंग जारी रही, लेकिन डॉक्टरों ने सिर्फ इंजेक्शन लगाकर लापरवाही दिखाई,”

आक्रोश और मांग:

मृतका के परिजनों ने कहा कि उनका नवजात शिशु मां विहीन हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अस्पताल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।
साथ ही मांग की गई है कि ऐसे “लापरवाह अस्पताल” को तुरंत बंद किया जाए।

पुलिस की कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण और 5-6 KM महाजाम से ड्राईवर परेशान,आखिर कौन जिम्मेदार..
02:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular