22.2 C
Jharkhand
Sunday, November 22, 2026

Bhagalpur Ganga Boat Rescue: केला बेचने भागलपुर आ रहे थे किसान, बीच गंगा में फंसी नाव; SDRF ने संभाला मोर्चा

भागलपुर में गंगा के बीच फंसी केला किसानों और बाइक से लदी नाव

Bhagalpur Ganga Boat Rescue: गंगा नदी में शनिवार को एक बड़ा नाव हादसा होते-होते टल गया। बियाड़ा गंगा घाट के पास बीच गंगा में केला किसानों और मोटरसाइकिलों से लदी एक नाव अचानक फंस गई। नाव के बीच नदी में फंसने की सूचना मिलते ही SDRF की टीम इंस्पेक्टर नीलू कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

बीच गंगा में फंसी नाव, SDRF ने शुरू किया रेस्क्यू

Bhagalpur Ganga Boat Rescue: केला बेचने भागलपुर आ रहे थे किसान, बीच गंगा में फंसी नाव; SDRF ने संभाला मोर्चा

बताया गया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि महादेवपुर की तरफ से आ रही एक नाव गंगा नदी के बीच में फंस गई है। सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर नाव में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

केला बेचने भागलपुर आ रहे थे किसान

Bhagalpur Ganga Boat Rescue: केला बेचने भागलपुर आ रहे थे किसान, बीच गंगा में फंसी नाव; SDRF ने संभाला मोर्चा

बताया जा रहा है कि नाव पर नवगछिया इलाके के कई केला किसान सवार थे। किसान अपना केला बेचने के लिए भागलपुर आ रहे थे। किसानों के मुताबिक, केला खराब होने की आशंका और आर्थिक नुकसान से बचने के लिए वे लोग नाव के जरिए भागलपुर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान नाव बीच गंगा में फंस गई और काफी देर तक पानी के बीच फंसी रही। नाव में मोटरसाइकिलें भी लदी हुई थीं। नाव फंसने के बाद यात्रियों के बीच चिंता की स्थिति बन गई, जिसके बाद इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई।

बाइक के आवागमन पर रोक के बीच नाव का लिया सहारा

जिला प्रशासन की ओर से 3 और 4 अक्टूबर को गंगा में चलने वाले जहाजों पर बाइक के आवागमन पर रोक लगाई गई है। ऐसे में केला किसानों ने भागलपुर पहुंचने के लिए नाव का सहारा लिया। हालांकि, गंगा के बीच नाव फंसने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। सूचना मिलने पर SDRF की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें: Durga Puja Security Meeting: पूजा पंडालों पर रहेगी खास नजर, भीड़ और ट्रैफिक को लेकर IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

समय रहते रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाव में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला। रेस्क्यू के बाद सभी यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने से गंगा में संभावित बड़ा हादसा टल गया। मामले में किसानों और SDRF की टीम के बयान भी सामने आए हैं।

spot_img
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17
Video thumbnail
उन्नाव में एक।तेज रफ़्तार टाटा पंच अचानक डिवाईडर से टकराई और पलट गई,फिर किया हुआ?
00:13
Video thumbnail
बिक गया रांची का न्यूक्लियस मॉल,धनबाद के इस कारोबारी ने खरीदा...
00:48
Video thumbnail
श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया,मनभावन शोभायात्रा देखिए...
02:12
Video thumbnail
तोपचांची प्रखंड कार्यालय में परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन
00:50

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular