27.7 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

झारखंड ड्रग नेटवर्क पर बड़ा वार: इंग्लैंड से तस्कर के प्रत्यर्पण की तैयारी…

झारखंड: झारखंड में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा एक्शन लेने जा रही है। राज्य के इतिहास में पहली बार किसी ड्रग माफिया को इंग्लैंड से प्रत्यर्पित कर वापस लाने की तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड रेल पुलिस ने पंजाब मूल के तस्कर दलजिंदर सिंह के खिलाफ शिकंजा कस दिया है।

रेल डीजी अनिल पालटा के निर्देश पर दलजिंदर सिंह के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इंटरपोल की मदद से उसे भारत लाने की तैयारी चल रही है, साथ ही उसका पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है।

इस पूरे नेटवर्क का खुलासा 21 नवंबर 2024 को डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर हुआ था, जब आरपीएफ ने साढ़े सात लाख रुपये की अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि यह खेप पंजाब भेजी जा रही थी।

जांच में सामने आया कि दलजिंदर और झारखंड के तस्करों के बीच कनेक्शन जेल में बना था, जहां से पूरे नेटवर्क की साजिश रची गई।

पुलिस दबाव बढ़ने पर दलजिंदर हैदराबाद से भागकर इंग्लैंड पहुंच गया, लेकिन अब कानून का शिकंजा उस तक पहुंच चुका है।
अगर यह प्रत्यर्पण सफल होता है, तो झारखंड पुलिस के लिए यह एक बड़ी कामयाबी मानी जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता 75 वर्षीय नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, देश भर शोक की लहर
00:34
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular