
रांची: रांची से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे ब्रेन इंजरी की स्थिति बनी है। चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत गंभीर हालत में रेफर कर दिया है। अब उन्हें एयरलिफ्ट कर मेदांता हॉस्पिटल, नई दिल्ली भेजा जा रहा है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर निगरानी रखेगी।इस हादसे की जानकारी झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने X (पूर्व ट्विटर) हैंडल से साझा की है। उन्होंने मंत्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। घटना के बाद राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे में चिंता का माहौल है।





















