36.3 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

शहीद चौक सौंदर्यीकरण में भ्रष्टाचार के आरोप, साक्ष्य मिटाने की साजिश का दावा…

निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चिरकुंडा नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार को दबाने का एक नया तरीका सामने आया है। मामला शहीद चौक के सौंदर्यीकरण कार्य से जुड़ा है, जहां भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराने के बजाय साक्ष्यों को ही मिटाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

भाकपा माले ने शहीद चौक के सौंदर्यीकरण कार्य में भारी लूट-खसोट और अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। प्रशासन की ओर से जांच का आश्वासन तो दिया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर जांच शुरू होने से पहले ही एक नया कदम उठाया गया।

आरोप है कि भ्रष्टाचार की जांच से बचने के लिए पूरे शहीद चौक को ही ध्वस्त किया जा रहा था, ताकि पुराने निर्माण कार्य के कोई अवशेष न बचें। जेसीआई (JCI) के माध्यम से चौक के पुनर्निर्माण के नाम पर तोड़-फोड़ की प्रक्रिया शुरू की गई। भाकपा माले का कहना है कि पुराने कार्य की जांच किए बिना चौक को तोड़ना साक्ष्य मिटाने की सुनियोजित साजिश है।

पार्टी ने आरोप लगाया कि जांच का झूठा आश्वासन देकर भ्रष्टाचार पर लीपापोती की जा रही है। भाकपा माले की ओर से लिखित शिकायत के बाद फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।
इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और स्थानीय लोग नगर परिषद की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
आज़ादी के 79 साल बीतने के बावजूद "पक्की सड़क के इंतजार में गिरिडीह का चकमंजो गांव, जर्जर रास्ते पर
01:45
Video thumbnail
म्यूटेशन में धांधली से नाराज़ युवक चढ़ गया टावर पर,रखिए ऐसी शर्त की सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग...
02:24
Video thumbnail
निरसा: नियोजन पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों का OCP प्रबन्धन के खिलाफ आंदोलन शुरू...
02:03
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!