33.4 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

ग्रामीणों की शिकायत का बड़ा असर, अवैध निर्माण ध्वस्त…

धनबाद: धनबाद जिले में प्रशासन का कड़ा रुख एक बार फिर देखने को मिला है। पूर्वी टुंडी अंचल क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हलकट्टा मौजा में लगभग 4 एकड़ 76 डिसमिल गैरआबाद सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे और निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों और पूर्व में दिए गए नोटिस की अनदेखी के बाद की गई। जानकारी के अनुसार हलकट्टा मौजा स्थित नया खाता संख्या 142 एवं नया प्लॉट संख्या 103 की बेशकीमती सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं एवं कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से घेराबंदी कर निर्माण किया जा रहा था। ग्रामीणों ने एकजुट होकर इसकी शिकायत अंचल कार्यालय में दर्ज कराई थी।

प्रशासन द्वारा पहले अतिक्रमणकारियों को स्वयं जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया था, लेकिन आदेश का पालन नहीं किए जाने पर अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ अंचल की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान अंचल निरीक्षक चंदन कुमार, राजस्व उप निरीक्षक विजय कुमार एवं अमीन राजकुमार की उपस्थिति में जेसीबी मशीन की मदद से अवैध घेराबंदी और निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!