24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बकरीद को लेकर धनबाद पुलिस हाई अलर्ट पर, पुलिस केंद्र में हुआ व्यापक मॉकड्रील…

आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का अभ्यास, हर आपात स्थिति से निपटने को तैयार पुलिस

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी

धनबाद: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस केंद्र में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से जिले में किसी भी आपात स्थिति, भीड़ नियंत्रण, सांप्रदायिक तनाव या विधि-व्यवस्था की चुनौती से निपटने की तैयारियों को परखा गया।

इस दौरान सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याक़ूब , डीएसपी मुख्यालय कुमार विनोद, डीएसपी सीसीआर प्रदीप कुमार साव, एसडीपीओ सिंदरी प्रकाश चंद्र महतो, सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए हर परिस्थिति में संयम और तत्परता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल द्वारा दंगा नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन का लाइव अभ्यास किया गया। जवानों ने आंसू गैस के गोले दागने, लाठीचार्ज, फायरिंग, संदिग्ध हालात में त्वरित कार्रवाई और वाटर कैनन के इस्तेमाल का प्रदर्शन किया। इसके अलावा संवेदनशील हालात में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, उपद्रवियों पर नियंत्रण और त्वरित रिस्पांस की प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बकरीद के अवसर पर जिले के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों की पहचान कर ली गई है। वहां अतिरिक्त पुलिस बल, क्यूआरटी (Quick Response Team) और गश्ती दलों की तैनाती की जा रही है। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों/और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। डायल 112 की पेट्रोलिंग टीम भी लगातार सक्रिय रहेगी।

सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। कंट्रोल रूम और पुलिस केंद्र से पूरे जिले की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को डायल 112 पर देने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या माहौल खराब करने वाली पोस्ट न करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस की पैनी नजर है। माहौल बिगाड़ने की मंशा रखने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद पुलिस ने जिलेवासियों से बकरीद को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular