31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और ब्राउन शुगर के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार…

छापेमारी में पिस्तौल, जिंदा गोलियां, नकद राशि और वाहन बरामद

रांची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और मादक पदार्थ के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, जिंदा गोलियां, ब्राउन शुगर, नकद रुपये और दो वाहन बरामद किए हैं।
दरअसल, 31 जनवरी की देर रात करीब 1:15 बजे रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चूड़ी सेंटर गली, बाबा अस्पताल के सामने स्थित एक घर में कुछ अपराधकर्मी आपराधिक साजिश रच रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार मौजूद हैं।

पुलिस की घेराबंदी, भागने की कोशिश नाकाम

सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (कोतवाली) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जैसे ही पुलिस टीम ने उक्त घर की घेराबंदी की, वहां मौजूद अपराधियों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की तत्परता से पांच अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

हथियार, ब्राउन शुगर और नकदी बरामद

तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव के पास से एक देशी पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की गईं। वहीं अन्य आरोपियों के पास से कुल 34 पुड़िया ब्राउन शुगर, 40 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक स्कूटी और एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पहले से आपराधिक इतिहास, कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध सुखदेवनगर थाना में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular