31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

राज्यसभा में बड़ा राजनीतिक बदलाव: AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, पार्टी को भारी झटका…

दिल्ली: दिल्ली की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को सोमवार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।

राज्यसभा के सभापति C. P. Radhakrishnan ने आम आदमी पार्टी से अलग हुए 7 सांसदों के समूह के भारतीय जनता पार्टी में विलय को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ ही AAP की ओर से दायर की गई सदस्यता रद्द करने की याचिका भी खारिज कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले सप्ताह AAP के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। इनमें Raghav Chadha, Harbhajan Singh, Ashok Mittal, Sandeep Pathak, Vikram Sahney, Rajendra Gupta और Swati Maliwal शामिल हैं।

इन नेताओं ने पार्टी छोड़ते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों से भटक गई है।

इस घटनाक्रम के बाद राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति और मजबूत हो गई है। अब पार्टी के सांसदों की संख्या बढ़कर 113 तक पहुंच गई है, जबकि AAP के पास केवल 3 सांसद ही बचे हैं।

AAP की ओर से राज्यसभा सांसद Sanjay Singh ने इन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी, लेकिन सभापति के फैसले के बाद पार्टी को बड़ा झटका लगा है और संसद में शक्ति संतुलन बदल गया है।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular