30.5 C
Jharkhand
Wednesday, August 26, 2026

धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: दर्ज मामलों से ज्यादा का निपटारा, अपराधियों को सख्त चेतावनी…

धनबाद: धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस की सक्रियता और सख्ती का असर अब साफ नजर आने लगा है।
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में मार्च महीने के आंकड़े पेश किए गए, जो काफी उत्साहजनक हैं।

मार्च में जहां 337 आपराधिक मामले दर्ज किए गए, वहीं 410 मामलों का निपटारा किया गया। यानी पुलिस ने दर्ज मामलों से ज्यादा केस सुलझाकर एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है।
इतना ही नहीं, लंबित मामलों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल मई में जहां 4300 केस लंबित थे, अब यह संख्या घटकर 1935 रह गई है। यह पुलिस की लगातार मॉनिटरिंग और सख्त कार्रवाई का नतीजा है।

एसएसपी ने अप्रैल महीने के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी थाना प्रभारियों को कम से कम 50 प्रतिशत लंबित वारंट निष्पादन का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही, यूडी मामलों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
आगामी 12 अप्रैल को होने वाली उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर भी पुलिस हाई अलर्ट पर है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

एसएसपी ने आम जनता और व्यापारियों से अपील की है कि वे रंगदारी या किसी भी तरह की धमकी से न डरें और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। उन्होंने साफ कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम काम कर रही है और जरूरत पड़ने पर सीबीआई के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।
अंत में अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए एसएसपी ने कहा कि धनबाद में अपराध करने की सोच रखने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है।

धनबाद पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि आने वाले समय में जिले में कानून-व्यवस्था और भी मजबूत होने वाली है।

spot_img
Video thumbnail
बैलगाड़िया टाउनशिप के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा-नियोजन नहीं मिला,फिर DC से मिलने पहुंचे कई रैयत...
03:45
Video thumbnail
मछली पकड़ दिन भर में 200 का भी नही होता जुगाड़,पर खानदानी पेशा है छोड़ कैसे दें.!एक मल्लाह की सादगी...
04:20
Video thumbnail
किसनगंज पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान:चोरी गए 51 फोन बरामद कर वास्तविक ऑनर को सौंपा
02:41
Video thumbnail
अब आश्वासन नहीं हम अपना अधिकार कानूनी लड़ाई लड़ कर लेंगे : देवेंद्र नाथ महतो ...
01:24
Video thumbnail
छात्रनेता देवेंद्रनाथ महतो की परीक्षा सुधार यात्रा पहुंची हजारीबाग,कहा हर परीक्षा में तय हो जवाबदेही
00:33
Video thumbnail
पुलिस एसोसिएशन के माफी वाले बयान पर भड़के MLAजयराम महतो, कहा फांसी चढ़ जाऊंगा पर माफी नहीं मांगूंगा..
02:35
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर में फ्लाईओवर निर्माण का साइडइफेक्ट:प्रतिदिन 5 KM कोलकाता लेन में महाजाम,SSP ने क्या
02:17
Video thumbnail
DC SSP को राखी बांधने को लेकर दो दिन से एक्साइटेड थी सैकड़ों छात्राएं,राखी बांधने के बाद क्या बोली
04:25
Video thumbnail
स्कूली छात्राओं ने DC-SSP की कलाई पर राखी बांध मनचलों से सुरक्षा की लगाई गुहार,तुरंत हुई सुनवाई
07:37
Video thumbnail
'कह दादी की समस्या हो..टेंसन नाय ले पेंसन मिलतो' धनबाद DC आदित्य रंजन का आत्मीय चेहरा जिसने बुजुर्ग
01:45

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular