29.5 C
Jharkhand
Monday, October 12, 2026

Bihar Daroga Exam Cancelled: दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद बड़ा फैसला, अब फिर होगा एग्जाम

दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा हुई रद्द

Bihar Daroga Exam Cancelled: बिहार में दारोगा भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी BPSSC ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया गया है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

नई परीक्षा तिथि के लिए करना होगा इंतजार

BPSSC ने परीक्षा रद्द करने की जानकारी तो जारी कर दी है, लेकिन नई परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को आयोग की अगली सूचना का इंतजार करना होगा। आयोग ने भ्रामक खबरों और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं से सावधान रहने को कहा है। परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in देखते रहें।

1,799 पदों के लिए आयोजित हुई थी भर्ती प्रक्रिया

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 23 सितंबर 2025 को 1,799 पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा के बाद 35,857 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। मुख्य लिखित परीक्षा 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 19 जून 2026 को जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया आगे बढ़नी थी।

परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद बढ़ा विवाद

मुख्य परीक्षा के परिणाम और परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों ने शिकायतें की थीं। परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन भी हुए थे। अभ्यर्थियों ने प्रश्न-पत्र की कथित तस्वीरें बाहर आने और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इन शिकायतों के बाद मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU को सौंपी गई थी।

बिजली आपूर्ति और जैमर को लेकर EOU की जांच

जांच के दौरान EOU ने गया और पूर्णिया में बिजली आपूर्ति से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की। रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा के दिन दोनों शहरों में बिजली आपूर्ति सामान्य रहने की जानकारी सामने आई थी। इसके बावजूद कुछ परीक्षा केंद्रों पर बिजली कटने और जैमर के काम नहीं करने को लेकर सवाल उठे। जांच एजेंसी ने बिजली आपूर्ति रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और जैमर लॉग की जानकारी जुटानी शुरू की। आशंका जताई गई कि कुछ केंद्रों पर बिजली जाने के दौरान जैमर निष्क्रिय हुए होंगे और प्रश्न-पत्र की तस्वीरें बाहर भेजी गई होंगी। हालांकि, इन आशंकाओं की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

यह भी पढ़ें: Prashant Kishor Jamui Case: जमुई एनकाउंटर के बाद गरमाई बिहार की सियासत, प्रशांत किशोर ने सरकार को घेरा

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा भी जांच के दायरे में

परीक्षा के दौरान मोबाइल या कैमरा जैसे उपकरणों के अंदर पहुंचने की आशंका ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। EOU यह जांच कर रही है कि यदि परीक्षा सामग्री की तस्वीरें बाहर भेजी गईं, तो उपकरण परीक्षा केंद्र तक कैसे पहुंचे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तलाशी लेने वाले कर्मचारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल एजेंसी सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी रिकॉर्ड और संबंधित लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द होने के बाद अब हजारों अभ्यर्थियों की नजर आयोग की अगली सूचना पर है। नई परीक्षा तिथि जारी होने तक अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी जारी रखने और केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।

spot_img
Video thumbnail
दुर्गापूजा से पूर्व गयापुल अंडरपास को लेकर निरीक्षण के दोरान धनबाद DC ने दिया यह निर्देश...
02:55
Video thumbnail
दुर्गापूजा को लेकर सड़क पर SSP,ट्रैफिक नियमो के साथ लें पूजा का आनंद...
01:23
Video thumbnail
अभिजीत दीपके और CJP के आरोपों पर दिल्ली पुलिस की सफाई...
03:46
Video thumbnail
अगर चुनाव जिताने में SIR की भूमिका, तो कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधि दें इस्तीफा: चिराग पासवान
01:28
Video thumbnail
बरवाअड्डा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मा,री टक्कर,फिर हुआ मुआवजे के लिए NH 19 पर सड़क जाम...
01:51
Video thumbnail
धनबाद में ऑर्गेनाइज्ड क्राईम लगभग जीरो,दुर्गापूजा को ले क्राइम मीटिंग में थानेदारों को मिला निर्देश
05:14
Video thumbnail
ब्राह्मण समाज की प्रतिभा सम्मान समारोह,110 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित,संस्कार देने पर फोकस...
02:14
Video thumbnail
क्या हुआ जब BBMKU कैंपस में Dr. जयराम महतो और राज सिन्हा की नजरें एक दूसरे से मिली..?
00:46
Video thumbnail
विधायक जयराम से डॉ जयराम बनने पर धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा ने ऐसे दी शुभकामनाएं...
02:29
Video thumbnail
फिर बढी सांसद ढुलू महतो और डॉ जयराम महतो में तल्खी,कहा संसदीय कार्य प्रणाली सीखिए..!
00:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular