25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

राजगंज: सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, धनबाद रेफर

डोमनपुर-तिलैया मार्ग पर हुआ हादसा, दो राहगीर भी हुए घायल, गिरिडीह निवासी घायल बाइक सवार की हालत गंभीर

राजगंज: मंगलवार की सुबह लगभग 7:30 बजे डोमनपुर-तिलैया मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची राजगंज पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को धनबाद स्थित अस्पताल रेफर किया है।

हाइवा की टक्कर से बिगड़ा संतुलन, राहगीर भी चपेट में आए

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डोमनपुर से तिलैया की ओर जा रही बाइक, विपरीत दिशा से आ रही हाइवा वाहन से टकरा गई। इस टक्कर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे चल रहे दो राहगीरों को भी टक्कर मार बैठा।

बाइक सवार को गंभीर सिर की चोट आई है जिससे भारी रक्तस्राव भी हुआ। घायल की पहचान गिरिडीह निवासी युवक के रूप में हुई है, जो अपने ससुराल हरलाडीह जा रहा था।

यह भी पढ़े : त्रिदिवसीय श्री श्री हनुमान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ: दलदली में निकली भक्ति से ओतप्रोत कलश यात्रा

तत्काल इलाज, दो राहगीरों को हल्की चोटें

हादसे के बाद तीनों घायलों को स्थानीय निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां बाइक सवार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य दो राहगीरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस जांच में जुटी, हाइवा चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही कुमारधुबी ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हाइवा चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular