39.7 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

धनबाद: SSP ह्रदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में समीक्षा बैठक, लंबित मामलों की जांच तेज करने का निर्देश

लंबित केस, संगठित अपराध, महिला उत्पीड़न और साइबर क्राइम पर विशेष फोकस

धनबाद, 14 मई 2025 – धनबाद पुलिस मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री ह्रदीप पी जनार्दनन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। इस समीक्षा बैठक में लंबित आपराधिक मामलों की त्वरित जांच, चार्जशीट दाखिल करने और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

SSP का सख्त निर्देश: लंबित मामलों की जांच में तेजी और चार्जशीट समय पर दाखिल करें

बैठक के दौरान एसएसपी (SSP) ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न थानों में लंबित मुकदमों की जांच को तेजी से पूरा कर, निर्धारित समय सीमा में चार्जशीट दाखिल की जाए। विशेष रूप से दुष्कर्म, महिला और बाल उत्पीड़न तथा POCSO एक्ट से संबंधित मामलों में गंभीरता दिखाते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

संगठित अपराध, गैंगस्टर और भगोड़े अपराधियों पर कसी जाएगी नकेल

SSP जनार्दनन ने संगठित अपराध से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को गैंगस्टर और आपराधिक गिरोह के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कोर्ट द्वारा जारी वारंट, समन और कुर्की आदेशों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का आदेश दिया गया।

नशे का कारोबार, सट्टा, लॉटरी और अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों जैसे जुआ, लॉटरी, सट्टा, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने NDPS एक्ट के सभी प्रावधानों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की बात भी कही।

100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक

एसएसपी महोदय ने खासतौर पर आदेश दिया कि स्कूल-कॉलेज परिसर से 100 मीटर के दायरे में स्थित किसी भी दुकान या पान गुमटी पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री सख्ती से प्रतिबंधित की जाए।

यह भी पढ़े : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने हाजीपुर में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

साइबर क्राइम और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा

समीक्षा बैठक में साइबर अपराध की रोकथाम पर विशेष चर्चा की गई। एसएसपी ने साइबर अपराध से संबंधित लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही SC/ST एक्ट के तहत दर्ज मामलों की निष्पक्ष और शीघ्र जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में मौजूद वरिष्ठ अधिकारी

इस बैठक में एसएसपी श्री ह्रदीप पी जनार्दनन, एसपी सिटी श्री अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, डीएसपी विधि व्यवस्था श्री नौशाद आलम, डीएसपी मुख्यालय श्री शंकर कामती, डीएसपी साइबर श्री संजीव कुमार, डीएसपी सीसीआर श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा श्री रजत मणिक बाखला, सिंदरी के श्री आशुतोष सत्यम, बाघमारा के श्री पुरुषोत्तम कुमार सिंह सहित सभी निरीक्षक व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
निरसा: नियोजन पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों का OCP प्रबन्धन के खिलाफ आंदोलन शुरू...
02:03
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!