40.3 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

बरवाअड्डा से बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 8चोरी गयी मोटरसाइकिल बरामद….

धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की है।

सिटी SP ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किसान चौक की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान किसान चौक के पास दो लोगों को रोककर तलाशी ली गई, जहां वे चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सुजीत कुमार महतो, मुकेश कुम्हार, श्यामलाल महतो और विजय महतो उर्फ हरिलाल महतो शामिल हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और ये पहले भी चोरी, ट्रक चोरी तथा डकैती जैसी घटनाओं में जेल जा चुके हैं।
बरामद मोटरसाइकिलों में हीरो स्प्लेंडर प्लस और होंडा शाइन जैसी कई गाड़ियां शामिल हैं, जिनमें कुछ बिना नंबर प्लेट की भी हैं।

spot_img
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!