24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

भाजपा ने इस कद्दावर नेता को दी बिहार में बड़ी जिम्मेदारी…

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में भाजपा ने बड़े दाव के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने इसे रणनीतिक निर्णय माना है, क्योंकि बिहार की राजनीति में इस बार का मुकाबला न केवल सीटों का बल्कि छवि और पकड़ का भी है।

सह-प्रभारी बनाए गए दो दिग्गज नेता
प्रधान के साथ भाजपा ने दो दिग्गज नेताओं सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी बनाया है। ये दोनों नेता पार्टी और संघ की विचारधारा में अपनी अलग पहचान रखते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तिकड़ी की तैनाती भाजपा के चुनावी रणनीति को और धार देने वाली है।

243 सीटों पर मुकाबला
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं और इस बार मुख्य मुकाबला एडीए और इंडिया महागठबंधन के बीच है। एनडीए के नेतृत्व में सीएम नीतीश कुमार बिहार की सत्ता में हैं। वहीं, महागठबंधन राज्य में भाजपा और एनडीए को कड़ी चुनौती देने के लिए अपनी तैयारियों में जुटा है। जनता की उम्मीदें और विरोध दोनों ही पार्टियों के लिए चुनावी रणनीति तय करने में अहम हैं।

महागठबंधन की चाल पर कड़ा प्रहार करना मकसद
धर्मेंद्र प्रधान की तैनाती भाजपा के लिए किसी संकेत से कम नहीं। पार्टी का मकसद नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की पकड़ मजबूत करना और महागठबंधन की चाल पर कड़ा प्रहार करना है। आम जनता में भी इस बार का चुनाव चर्चा का विषय बन चुका है। लोग अपने मुद्दों और सवालों के साथ मतदान की ओर बढ़ रहे हैं।

चुनाव आयोग की तैयारी और संभावित तारीखें
चुनाव आयोग सूत्रों के मुताबिक, बिहार में 6 अक्टूबर 2025 के आसपास चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार राज्य का दौरा करेंगे। आयोग ने पहले से ही पूरे राज्य में ट्रांसफर और पोस्टिंग प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular