25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बोकारो उपायुक्त का फर्जी फेसबुक अकाउंट, आमजन रहें सतर्क…

  • जिला पुलिस को दी गई है सूचना, साइबर फ्रॉड के विरुद्ध हो रही कार्रवाई

बोकारो:उपायुक्त बोकारो अजय नाथ झा के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फेसबुक आइ.डी. बनाई गई है, जिसके माध्यम से दूसरों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा हैं। यह साइबर फ्रॉड का मामला है।

सतर्कता बरतें, किसी भी प्रकार की मांग या लिंक से रहें दूर

इस संबंध में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आमजनों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या फोन नंबर से पैसों की मांग की जाती है या किसी प्रकार का प्रलोभन/लिंक भेजा जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर फेसबुक को रिपोर्ट करें। साथ ही, मैसेंजर एवं किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक को क्लिक करने से बचें। फर्जी फेसबुक एकाउंट  है।

यदि किसी व्यक्ति की निजी जानकारी का दुरुपयोग हुआ है या आर्थिक क्षति हुई है, तो वह इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या अपने निकटवर्ती थाना में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

उक्त मामले की जानकारी जिला पुलिस को दी गई है, अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

उपायुक्त का फेसबुक अकाउंट का लिंक एवं मोबाइल नंबर निम्न हैं :-

https://www.facebook.com/share/15xrAMJVS3/

https://www.facebook.com/share/1GKf5cTudp/

मोबाइल नंबर: 9470526005 (वाट्सएप)

उक्त के अतिरिक्त किसी अन्य फेसबुक प्रोफाइल या नंबर से वाट्सएप जाता है, तो वह फर्जी है। आमजन सतर्क रहे, साइबर पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular