25.5 C
Jharkhand
Sunday, September 20, 2026

धनबाद पहुंचे बोकारो रेंज के DIG आनंद प्रकाश, प्रिंस खान गैंग इनकाउंटर और त्योहार-चुनाव को लेकर की समीक्षा…

धनबाद: धनबाद में अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों व चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश आज धनबाद पहुंचे, जहां उन्होंने बीते कल शाम गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर के साथ हुए पुलिस इनकाउंटर मामले की विस्तृत समीक्षा की।

डीआईजी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जिले के एसएसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में इनकाउंटर के बाद की स्थिति, फरार अपराधियों की तलाश और गैंग से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर भी चर्चा की गई।

डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज किया जाए, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी रहे।

इसके अलावा आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव, ईद और रामनवमी को देखते हुए भी डीआईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवेदनशील इलाकों की पहचान करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने पर जोर दिया गया।

डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरत के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, बॉर्डर क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इस समीक्षा बैठक में टीएसपी, ग्रामीण एसपी, डीएसपी विधि-व्यवस्था, डीएसपी हेडक्वार्टर-1, बैंकमोर थाना प्रभारी सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद से देशभर में पहुंचा एकल अभियान, राज्यपाल संतोष गंगवार ने आचार्य-व्यास सम्मान समारोह में की
03:11
Video thumbnail
डुमरी के ऐतिहासिक करम महोत्सव में पहुंचे जयराम महतो,भाई-बहन के पवित्र पर्व को लेकर कही बड़ी बात
00:51
Video thumbnail
क्रीमबेल केसर बादाम पीकर इस सख्श का तबियत हुआ खराब,निजी अस्पताल में 24 घंटे कराया इलाज
01:27
Video thumbnail
याचना नही अब रण होगा..! खत्म हुआ विधायक राज सिन्हा का अल्टीमेटम,नही बनी सड़क, 21 से पुनःआंदोलन शुरू..
01:33
Video thumbnail
आरोग्य भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन IIT ISM में राज्यपाल संतोष गंगवार Live..
02:30
Video thumbnail
आरोग्य भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन IIT ISM Live..
03:43
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ जमुआ में पूर्व विधायक केदार हाजरा के नेतृत्व में गरजें JMM कार्यकर्ता...
02:43
Video thumbnail
MMDR बिल के विरोध में मूसलाधार बारिश के बीच JMM ने पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल जी नेतृत्व में किया
06:40
Video thumbnail
रंजय सिंह हत्याकांड मामले में हर्ष सिंह के बरी होने पर JMS(बच्चा गुट) नेता गोलू रवानी ने कुछ इस तरह
02:46
Video thumbnail
हर्ष सिंह रंजय हत्याकांड से हुए बरी,पूर्णिमा नीरज सिंह का बयान आज एक बरी हुआ लेकिन एक को सजा मिलना
01:11

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular