24.7 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

धनबाद कोर्ट को बम धमकी, पूरे परिसर खाली कर सुरक्षा अलर्ट…

धनबाद: रांची और पटना के बाद अब धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा दिया गया. सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर स्थित 28 कोर्ट भवनों को खाली कराया गया. सभी न्यायिक कार्यों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और डीएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर से जांच
मिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. सुरक्षा एजेंसियां धमकी की सत्यता और स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं.

रांची सिविल कोर्ट और समाहरणालय को उड़ाने की धमकी
इससे पहले, 12 फरवरी 2026 को झारखंड की राजधानी रांची में समाहरणालय यानी डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. इससे पहले, सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular