14.3 C
Jharkhand
Wednesday, January 21, 2026

जमुनिया नदी में कोयला माफिया पर ‘बुलडोजर’ स्ट्राइक, दर्जनों अवैध मुहाने ध्वस्त…

जमुनिया:कोयलांचल धनबाद के बाघमारा में जमुनिया नदी के अस्तित्व को बचाने और अवैध कोयला उत्खनन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है।
शुक्रवार को वन विभाग, बाघमारा पुलिस, सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने न्यू जमुनिया नदी पुल के समीप छापेमारी कर नदी के बीचों-बीच चल रहे अवैध कोयला मुहानों को जेसीबी से भराई कर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया है, वहीं कई रसूखदारों की संलिप्तता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि माफिया जमुनिया नदी की धारा को बाधित कर नदी के अंदर ही अवैध खदान चला रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची टीम ने मौके से दो होंडा जनरेटर, दो मोटर, सैकड़ों मीटर पाइप, तिरपाल, रस्सी और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। चर्चा है कि जब्त की गई पोकलेन मशीन दामोदा क्षेत्र के पी महतो उर्फ धुकधुकी की है, जिसकी जांच की जा रही है।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर यह अवैध उत्खनन नहीं रुका, तो कतरास जलापूर्ति योजना के साथ-साथ माटीगढ़ और हरिणा जैसे इलाकों की लाखों की आबादी गंभीर जल संकट का सामना करेगी। वहीं स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे आंदोलन की रणनीति बनाने की बात कर रहे हैं। प्रशासन ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

spot_img
Video thumbnail
9 साल की गर्भवती लड़की वाली खबर निकली झूठी! कैथल DSP ने खुद किया खुलासा! कहा इस खबर का कैथल से कोई
00:39
Video thumbnail
सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
01:36
Video thumbnail
खेल महोत्सव में चमके छात्र,विधायक मथुरा महतो ने बढ़ाया हौसला...
00:56
Video thumbnail
धनबाद :- इस गणतंत्र दिवस होगा कुछ खास ,विभाग ने कर ली पूरी तैयारी , उपायुक्त ने कहा ...
02:06
Video thumbnail
उपायुक्त के नाम फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट DC आदित्य रंजन ने लोगो से की अपील ...
02:20
Video thumbnail
जमुआ में विधायक मंजू कुमारी का जनता दरबार, कई मामलों का मौके पर समाधान
02:39
Video thumbnail
राजगंज थाना में हंगामा, पुलिस अफसर की वर्दी फाड़ी, युवक गिरफ्तार
01:01
Video thumbnail
सरस्वती पूजा को लेकर अंगार पथराओपी परिसर में की गई शांति समिति की बैठक
01:31
Video thumbnail
जमुआ थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
02:47
Video thumbnail
पहले जहानाबाद की बेटी,और अब औरंगाबाद की बेटी की मौ'त के बाद उठने लगी बुलडोजर एक्शन की मांग...
02:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular