25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

सरायढेला न्यू बैंक कॉलोनी के कचरा गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान…

धनबाद: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बैंक कॉलोनी में स्थित एक कचरा गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। संकरी गली के कारण दमकल की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के रिहायशी मकानों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया।

गोदाम मालिक सूरज कुमार ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों के फोन से मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पूरा गोदाम आग की चपेट में आ चुका था। उन्होंने बताया कि गोदाम उस समय बंद था और वे पिछले 15 वर्षों से यहां कचरा गोदाम का संचालन कर रहे हैं।

इस आगलगी की घटना में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular