निरसा:निरसा अनुमंडल अंतर्गत चिरकुंडा थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां व्यवसायी रोशन बरनवाल के घर के बाहर खड़े ऑटो पर अपराधियों ने रविवार की सुबह ढाई बजे फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने ऑटो को निशाना बनाते हुए दो राउंड गोली चलाई। मौके से दो खोखा बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ऑटो व खोखा को जब्त कर थाने ले जा जांच में जुट गई है।






















