25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

सारण में दर्दनाक हादसा: छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत…

छपरा: जिले के अकिलपुर थाना क्षेत्र के 42 पट्टी गांव में रविवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार के सभी सदस्य अपने पुराने घर में सो रहे थे। अचानक मकान की जर्जर छत भरभराकर गिर पड़ी और पूरा परिवार मलबे में दब गया।

मृतकों की पहचान बबलू खान (32), उनकी पत्नी रौशन खातून (30), बेटा मोहम्मद चांद (10) तथा दो बेटियां रूकशार और चांदनी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा रात करीब 9:45 बजे हुआ। छत गिरने की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने तुरंत अकिलपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाया गया। लेकिन तब तक घर के सभी पांच सदस्यों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शवों को मलबे से निकालकर दानापुर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई दानापुर में ही की जा रही है।

इस घटना की पुष्टि सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कुमार आशीष ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं तथा राहत व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गांव में इस भीषण हादसे के बाद शोक की लहर है। लोग इस पूरे परिवार की असामयिक मौत से स्तब्ध हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular