धनबाद: पोषण विकास विभाग से फंड दिलाने के नाम पर 500 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आया है। धनबाद, मधुपुर, हजारीबाग और पश्चिम बंगाल के आसनसोल व बर्दमान के लोगों पर यह आरोप है।
बैंकमोड़ पुलिस ने मधुबन की रोशनी बेगम और पाथरडीह की कौशल्या कुमारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की। शिकायत में बताया गया कि नया बाजार स्थित एक स्किल डेवलपमेंट सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान लोगों को फंड दिलाने का झांसा देकर मोटी राशि जमा कराई गई। कुछ ही दिनों बाद सेंटर बंद हो गया।
इस मामले में बैंकमोड़ पुलिस ने सेंटर के ब्रांच मैनेजर अनिल नोनिया भूली, राखी राय, रिपन राय, चेयरमैन नदीम (आसनसोल), डायरेक्टर फैयाज, उनके पार्टनर शब्बीर, विजय पंडित (बर्दमान), मधुपुर निवासी सीईओ शकील अली और हजारीबाग के रोहित राणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।






















