30.6 C
Jharkhand
Tuesday, June 9, 2026

सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने प्री-बोर्ड परीक्षा में दिखाया दम, 691 छात्र-छात्राओं को सम्मान…

धनबाद: सरकारी विद्यालयों के बच्चे भी मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और धनबाद जिले को राज्य में अव्वल स्थान दिला सकें—इसी लक्ष्य के साथ जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इस साल बोर्ड परीक्षा में जिले को 13वें स्थान से सीधे पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य रखा गया है।

उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर दिसंबर माह में जिलेभर में प्री-बोर्ड परीक्षा–1 आयोजित की गई, जिसमें 143 हाई स्कूलों से करीब 24 हजार दसवीं और 38 प्लस टू स्कूलों से लगभग 15 हजार बारहवीं के छात्र शामिल हुए।

परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 691 छात्र-छात्राओं को आज टाउन हॉल में पुरस्कार सह सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। बच्चों से यह भी अपेक्षा जताई गई कि वे फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाकर जिले का नाम रोशन करें।

समारोह में उपायुक्त, एसएसपी, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी ने छात्रों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के टिप्स दिए।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि प्री-बोर्ड परीक्षा छात्रों की परीक्षा से जुड़ी झिझक दूर करने का एक कारगर माध्यम है और आने वाली बोर्ड परीक्षा में इसके लाभ स्पष्ट रूप से दिखेंगे।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद सदर अस्पताल में न्यूनतम मूल्य पर XRay,USG की शुरुआत,उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया उद्घाटन...
04:00
Video thumbnail
जापान में चमका बिहार का लाल,गोलकीपर सावन कुमार के दम पर भारत बना हॉकी में एशियन चैंपियन...
03:42
Video thumbnail
दिल्ली-मुजफ्फरपुर अग्नि कांड की पुनरावृत्ति न हो इस बाबत धनबाद में शुरू हुआ फायर सेफ्टी ऑडिट...
05:07
Video thumbnail
दिवंगत माडाकर्मियों के आश्रितों को हाईकोर्ट से मिला न्याय, कोर्ट ने झमाडा MD को दिया यह निर्देश...
02:32
Video thumbnail
झारखंड T20 लीग का कल से आगाज़,MS धोनी करेंगे उद्घाटन....
00:56
Video thumbnail
धनबाद:महिला का पर्स झपटकर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने पीछा कर दबोचा, दो गिरफ्तार.. .
02:43
Video thumbnail
झारखंड T20 के आगाज से ठीक पहले धनबाद डायमंड्स का ट्रॉफी भृमण,जमकर हुई मस्ती अब टॉफी लाने की तैयारी..
03:55
Video thumbnail
जहां कल्पना सोरेन हैं विधायक उसी गांडेय विधानसभा में सड़क की हालत देख लीजिए....
02:33
Video thumbnail
पटना:खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक, क्या कह रहे हैं उनके वकील सुन लीजिए....
01:03
Video thumbnail
धनबाद के पाथरडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध लोहा लदा दो पिकअप जब्त,2 गिरफ्तार 2कट्टा बरामद...
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!