29.3 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की मांगों पर कांग्रेस नेता अभिजीत राज का तीखा प्रहार…

धनबाद: आज भाजपा द्वारा नगर निगम कार्यालय के बाहर आयोजित धरना-प्रदर्शन में नगर निगम चुनाव दलीय आधार पर कराने तथा पोस्टल बैलेट के स्थान पर ईवीएम से मतदान कराने की मांग पर कांग्रेस नेता अभिजीत राज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नगर निगम चुनाव से पहले ही भाजपा को अपनी हार साफ नजर आने लगी है।
अभिजीत राज ने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार धरना-प्रदर्शन करना इस बात का प्रमाण है कि धनबाद में नगर निगम चुनाव में भाजपा की स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी है और पार्टी बुरी तरह हार की आशंका से घबराई हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नगर निगम चुनाव दलीय आधार पर इसलिए कराना चाहती है ताकि एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण कर डर और भ्रम फैलाकर वोट हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव दलीय आधार पर नहीं होंगे तो स्वतंत्र प्रत्याशी जनता के समर्थन और अपने कार्यों के दम पर चुनाव मैदान में उतरेंगे और उनकी जीत सुनिश्चित होगी।
ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा को बैलेट पेपर से चुनाव कराने से डर लगता है। भाजपा ईवीएम से इसलिए चुनाव कराना चाहती है ताकि वोटों की हेराफेरी आसानी से की जा सके। बैलेट पेपर से चुनाव होने का अर्थ है कि धनबाद की जनता के वोट का वास्तविक महत्व सामने आएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब तक ईवीएम के सहारे ही चुनाव जीतती आई है, इसी कारण वह बैलेट पेपर का विरोध कर रही है।
अभिजीत राज ने कहा कि धरना-प्रदर्शन में भाजपा के विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी यह दर्शाती है कि भाजपा को नगर निगम चुनाव में अपनी हार साफ दिखाई देने लगी है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा कभी भी धनबाद में हो रही कोयला और बालू चोरी के खिलाफ आवाज नहीं उठाती, जबकि वर्षों से यह अवैध कारोबार खुलेआम भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार में भाजपा के कई नेता, विधायक और सांसद शामिल हैं और उन्हें इससे मोटी कमाई होती है।

अभिजीत राज ने कहा कि धनबाद में भीषण प्रदूषण से नागरिक त्रस्त हैं, खनन नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, लेकिन भाजपा के नेता इन मुद्दों पर कभी खुलकर नहीं बोलते। बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं, जमीन से जुड़े भ्रष्टाचार, अवैध कारोबार, अतिक्रमण, जाम, रोजगार और उच्च शिक्षा जैसी गंभीर समस्याओं पर भी भाजपा नेता मौन रहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता चुनाव आते ही केवल एक धर्म के नाम पर समाज को बांटने और ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए तो भाजपा की असलियत जनता के सामने आ जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular