29.3 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

सारण में टक्कर के बाद सीएनजी कार बनी आग का गोला, तीन गंभीर…

छपरा: सारण जिले के छपरा–सिवान मुख्य मार्ग पर एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत माने रेलवे फाटक के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। बाइक और सीएनजी कार की आमने-सामने टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से में तुरंत आग भड़क उठी। कार चला रहे चिकित्सक टक्कर के झटके से बाहर गिर पड़े, जिससे उनकी जान बच गई। दुर्घटना के बाद कार आग का गोला बन गई।

घटना में घायल लोगों की पहचान जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक पंकज कुमार (निवासी चैनपुर, सिवान) तथा बाइक सवार रसीद हुसैन (निवासी एकमा) और उनकी पत्नी नुसरत जहां के रूप में हुई है।

घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही एकमा थाना प्रभारी ध्रुव कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सीएनजी कार पूरी तरह जल चुकी थी।

घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular