18.2 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

धनबाद के कर्माटांड़ में तालाब घेरने को लेकर विवाद, ग्रामीणों का जोरदार विरोध…

धनबाद : धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक अहम खबर सामने आई है, जहां कर्माटांड़ कब्रिस्तान स्थित तालाब को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है।
तालाब को घेरने की कोशिश की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि यह तालाब कब्रिस्तान परिसर का हिस्सा है और वर्षों से आम उपयोग में रहा है। ऐसे में इसे घेरना पूरी तरह गलत है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी इसी तरह का प्रयास किया गया था, जिसे अंचल अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद रुकवा दिया गया था। लेकिन एक बार फिर काम शुरू होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

मामले की जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। वहीं झामुमो के जिला सचिव भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच की बात कही है। अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

spot_img
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51
Video thumbnail
MLC चुनाव से पूर्व हाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कपड़ा गोडाउन में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़
04:04

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular