गेमो: तोपचांची थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे स्थित होटलों में पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर लव कुमार ने किया, जिसमें पुलिस बल के साथ कई होटलों की जांच की गई।
इस दौरान शान-ए-पंजाब होटल, पार्क लाइन होटल, माही होटल और होटल गुलशन सहित जीटी रोड किनारे संचालित कई होटलों में तलाशी अभियान चलाया गया।
पुलिस ने होटलों की गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि यह अभियान रूटीन चेकिंग के तहत चलाया गया है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी होटल में अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






















