निरसा: निरसा के इसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत लखिमाता कॉलियरी में हैवी ब्लास्टिंग के कारण मॅडमा बस्ती के घरों में दरारें पड़ गई है जिस कारण ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर है ग्रामीणों में प्रबंधन के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को मॅडमा बस्ती समीप स्थित भी टी पंप को बंद कर दिया जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि प्रबंधन द्वारा जब मन तब हैवी ब्लास्टिंग की जाती है जिस कारण हमारे घरों में दरारें पड़ गई है काफी बार प्रबंधन को हैवी ब्लास्टिंग करने से मना किया पर प्रबंधन के कान पर जूँ तक नहीं रैएंगी इसी कारण आज हम लोगों ने हैवी ब्लास्टिंग के विरोध भिटी पंप बंद कर दिया है हमारी प्रबंधन से मांग है कि हमारे घरों में आए दरारों की मरमत्ती करवाए हमें मुआवजा दे और या फिर हमें अन्यत्र कहीं सुरक्षित स्थान पर बसाए और जब तक प्रबंधन ऐसा नहीं करेगा तब तक भिटी पंप बंद रहेगा.






















