बाघमारा:बाघमारा स्थित जी.एन.एम. हाई स्कूल मैदान में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आय-व्यय सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्य, समाजसेवी एवं पत्रकार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन के दौरान दुर्गा पूजा समिति की ओर से मुख्य अतिथि कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह को शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही पत्रकारों सहित समिति से जुड़े लोगों को भी अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान स्थानीय कवि सचिन सिन्हा ने अपनी कविता पाठ से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और गरिमामय रहा।






















