24.1 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

पलामू में CSP बैंक लूट की साजिश नाकाम, चार लुटेरे गिरफ्तार…

झारखंड: पलामू की छतरपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो CSP बैंक लूटने की योजना बना रहे थे। इस कार्रवाई से दो पुराने CSP बैंक लूटकांड का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने इनके पास से देशी कट्टा, रिवॉल्वर, दो जिंदा गोलियां, लूटा हुआ लैपटॉप, मोबाइल, स्कूटी और चार वॉकी-टॉकी बरामद किए हैं।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना, छापेमारी में पकड़े गए लुटेरे
पलामू की SP रीष्मा रमेशन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी छतरपुर हाईस्कूल के पीछे जमा होकर लूट-डकैती की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद SDPO अवध यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की और चार लुटेरों को मौके से धर दबोचा।

दो लूटकांड का खुलासा, बरामद हुआ सामान
गिरफ्तार लुटेरों ने 2024 में छतरपुर के सरइडीह मोड़ पर सीएसपी बैंक में लूटपाट की थी, जहां से लूटा गया लैपटॉप पुलिस ने बरामद किया। इसके अलावा, अगस्त 2024 में सड़मा सीएसपी बैंक से लूटा गया मोबाइल फोन भी इनके पास से मिला। लूट में इस्तेमाल स्कूटी, देशी कट्टा, रिवॉल्वर, दो जिंदा गोलियां और अन्य सामान भी पुलिस ने इनकी निशानदेही पर बरामद किए।

कौन हैं गिरफ्तार लुटेरे?
गिरफ्तार लुटेरों की पहचान छतरपुर के भिखही निवासी रंजन उरांव उर्फ मुन्ना (19), मंजीत कुमार (22), अरर के बिकेश कुमार उर्फ विकास कुमार (19) और छतरपुर के छोटू कुमार उर्फ सागर राज (22) के रूप में हुई है। छोटू के खिलाफ मेदिनीनगर शहर थाना में एक, छतरपुर में दो और रांची के खलारी थाना में एक आपराधिक मामला पहले से दर्ज है।

पुलिस की कार्रवाई जारी
SP रीष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। लुटेरों से पूछताछ के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है ताकि इस तरह की वारदातों को और रोका जा सके।

spot_img
Video thumbnail
PM मोदी के पिता पर खड़गे के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार—कहा, “जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले वि...
01:05
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular