27.9 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

उपायुक्त एवं एसएसपी ने बरमसिया पुल मरम्मती कार्य का किया निरीक्षण…

तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश

धनबाद: आज उपायुक्त-आदित्य रंजन तथा एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से बरमसिया पुल में चल रहे मरम्मती कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रेल विभाग के अधिकारियों, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तथा कॉन्ट्रैक्टर से अब तक संपन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करें और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न आने दें।

धनबाद की ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष निगरानी

उपायुक्त ने कहा कि धनबाद की ट्रैफिक व्यवस्था पर राज्य सरकार की भी विशेष नजर है और जिला प्रशासन भी लगातार निगरानी कर रहा है। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि—

  • गया पुल,
  • बरमसिया पुल,
  • पॉलिटेक्निक रोड

जैसी प्रमुख परियोजनाओं में कई महत्वपूर्ण कार्य वर्षों, बल्कि दशकों से लंबित थे। इन सभी पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि बरमसिया पुल में लगभग एक महीने से मरम्मत कार्य चल रहा है, और उम्मीद है कि अगले 15 दिनों में छोटी गाड़ियों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

पुल के दोनों छोर की होगी जांच

उपायुक्त ने आगे कहा कि प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि बरमसिया पुल का मरम्मती कार्य पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण हो और भविष्य में आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न आए। साथ ही पुल के दूसरे छोर की भी जांच की जा रही है, ताकि यदि कहीं अतिरिक्त मरम्मत की आवश्यकता हो तो उसका समाधान भी इसी दौरान कर लिया जाए।

 

spot_img
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular