32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

उपायुक्त ने किया “अर्ली स्टार्टअप पिच चैलेंज” का उद्घाटन…

धनबाद:राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर, अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर (एसीआईसी) IIT (ISM) फाउंडेशन ने यस बैंक के सहयोग से IIT (ISM), धनबाद में “अर्ली स्टार्टअप पिच चैलेंज” का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, IIT (ISM) के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार और एसीआईसी IIT (ISM) फाउंडेशन की निदेशक प्रो. सौम्या सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उपायुक्त ने कहा कि जीवन में अवसरों का लाभ उठाना चाहिए और मेहनत और लगन से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में उद्योग विशेषज्ञों ने स्टार्टअप्स के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। फर्स्ट बड ऑर्गेनिक्स के संस्थापक मित्रेश शर्मा ने D2C ब्रांड निर्माण पर चर्चा की, जबकि मेडल वर्स के संस्थापक सृजन मेहरोत्रा ने तेजी से MVP बनाने और स्टार्टअप को बूटस्ट्रैप करने में AI की भूमिका पर प्रकाश डाला। यस बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख रबिओल आलम मोल्ला भी उपस्थित रहे।

शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स ने विशेषज्ञ जूरी पैनल के सामने अपने आइडियाज पेश किए। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में इनोवेटिव स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया।

मौके पर एसीआईसी IIT (ISM) फाउंडेशन की CEO डॉ. आकांक्षा सिन्हा, सेवानिवृत्त IFS धीरेंद्र, झारखंड उद्यमी संघ के अध्यक्ष रवि रंजन सिंह, मेडल वर्स के संस्थापक सृजन मेहरोत्रा और फर्स्ट बड ऑर्गेनिक्स के संस्थापक मित्रेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular