22.1 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

Dhanbad Encounter: पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, एक घायल; दो गिरफ्तार

Dhanbad Encounter: भूली मोड़ फायरिंग कांड के बाद अपराधियों की तलाश में जुटी धनबाद पुलिस की बुधवार देर रात ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल हो गया, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अपराधी की पहचान चंदन ठाकुर के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आमिर कुरैशी और प्रिंस कुमार के रूप में बताई गई है।

पुलिस टीम पर अपराधियों ने की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर भूली मोड़ फायरिंग मामले में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल संदिग्ध अपराधी ईस्ट बसुरिया इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का दावा है कि टीम को देखते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान ईस्ट बसुरिया थाना प्रभारी की गाड़ी के ड्राइवर साइड में भी गोली लगी। हालांकि, पुलिसकर्मियों को किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

जवाबी कार्रवाई में चंदन ठाकुर घायल

अपराधियों की फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान चंदन ठाकुर को गोली लगी। उसके पैर और कमर के नीचे चोट लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की कार्रवाई से दबाव में आए आमिर कुरैशी और प्रिंस कुमार ने कथित तौर पर हथियार डाल दिए। इसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Dhanbad Encounter 1

 

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी

मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर अपराधियों के संभावित ठिकानों की तलाशी ली। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों को गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ किए जाने की जानकारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तीनों आरोपी किस गिरोह से जुड़े हैं और फायरिंग की घटना में उनकी क्या भूमिका थी।

यह भी पढ़ें: Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर में तड़के दर्दनाक हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

भूली मोड़ फायरिंग से जुड़ा है मामला

दरअसल, सोमवार को वासेपुर के भूली मोड़ पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी। इस घटना में गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू खान, एक दुकानदार और उत्तर प्रदेश से आई एक युवती घायल हो गई थी। बताया गया कि बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इसके बाद धनबाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज किया था। अब ईस्ट बसुरिया में हुई मुठभेड़ और तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फायरिंग कांड के पीछे के नेटवर्क, हथियारों और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाने में लगी है।

Dhanbad Encounter

spot_img
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14
Video thumbnail
दीदी आपके संघर्ष और आपके जज्बे को सलाम,आपमे मेरी मां दिखती है...#संघर्ष #जज्बा #JLKM #JairamMahto
00:39
Video thumbnail
वायरल रील "A Day with CBI Sahab" के पीछे की कहानी: गाँव की बेटी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू !!!
00:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular