32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना का शिलान्यास, पांडरपाला क्षेत्र को मिलेगा लाभ…

IMG 20250901 WA0068

धनबाद:धनबाद विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया। धनबाद विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक श्री राज सिन्हा ने आज दिनांक 01 सितंबर 2025 को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से आरा मोड़ ओवरब्रिज तक एलईडी स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया

इस परियोजना के तहत मुख्य सड़क से होकर पांडरपाला, काली मंदिर, पटेल चौक, भारत चौक होते हुए आरा मोड़ ओवरब्रिज तक लगभग 7 मीटर ऊंचाई वाले एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। साथ ही,

  • राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार,
  • सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आनंदी रजवार,
  • धनबाद नगर निगम के अभियंता दीपक कुमार,
  • भाजपा जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा,
  • निवर्तमान पार्षद अशोक पाल
    मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।

विधायक ने कही क्षेत्र की ज़रूरत और सुरक्षा की बात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यह मार्ग, जो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से पांडरपाला होते हुए आरा मोड़ तक जाता है, लंबे समय से अंधेरा और सुनसान रहता था। छात्र-छात्राएं, व्यापारी और राहगीर हमेशा असुरक्षित महसूस करते थे। लोगों द्वारा दिए गए आवेदन और निवेदन को गंभीरता से लेते हुए यह कार्य शुरू कराया गया है।

उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट लगाने से न केवल सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि यातायात और नागरिक सुविधा में भी सुधार होगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की।

विधायक ने इसे धनबाद को स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में एक और ठोस पहल बताया।

स्थानीय गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में हुल्लास दास, अरविंद राय, आदित्य राय, संदीप सिंह, मुकेश यादव, सौरभ कुमार, मिहिर कु दास, राकेश रौशन सिन्हा, धन्नुलाल दुबे, मनोज मालाकार, भागीरथ दास, मनोज पंडित, मुन्ना शर्मा, बरटांड मंडल के महामंत्री टुन्ना सिंह, मनोज रिंकू, डी. के. सिंह (उपाध्यक्ष), राम शरण खटिक, सुमन कुमार, जगमोहन भगत, दीपक झा, प्रकाश सिंह, चंदू हेमब्रम, मगन सिंह गंझू, प्रेमचंद हांसदा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular