24.4 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

धनबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा समर्थित संजीव कुमार के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन…

IMG 20260209 WA0024

धनबाद: नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र महापौर पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार का चुनाव कार्यालय 9 फरवरी 2026 को बैंक मोड़, होटल स्काईलार्क के पास भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में उद्घाटित किया गया। उद्घाटन समारोह में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, झारखंड विधानसभा सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने फीता काटकर शिरकत की।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, पूर्व मंत्री अमर बाउरी, पूर्व आईजी एवं भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, सुरेश साव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित थे।

उद्घाटन के दौरान सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि संजीव कुमार रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे और धनबाद की जनता का भरोसा केवल उनके चुनाव चिन्ह हरी मिर्च पर है। उन्होंने भाजपा द्वारा किए गए जनहित और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की हेमंत सरकार की ओर से धनबाद में कोई उल्लेखनीय उपलब्धि नहीं है।

पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने जनता से भाजपा समर्थित संजीव कुमार के पक्ष में मतदान की अपील की और कहा कि हमारे प्रत्याशी सबसे आगे हैं। झारखंड विधानसभा सचेतक एवं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि संजीव कुमार के साथ युवा, महिलाएं और वंचित वर्ग मजबूती से खड़े हैं।

संजीव कुमार ने स्वयं कहा कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। पिछले छह वर्षों से नगर निगम चुनाव न होने के कारण धनबाद का विकास बाधित रहा, लेकिन भाजपा के डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों को नई गति मिली थी।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular