29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

धनबाद सदर अस्पताल विवाद: प्रशासन–वकीलों में बनी सहमति, पेन-डाउन हड़ताल खत्म होने के आसार…

धनबाद:धनबाद सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल और वकीलों के आवागमन के रास्ते को लेकर चल रहा विवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंचता नजर आ रहा है। गुरुवार को हुए भारी हंगामे और पत्थरबाज़ी के बाद प्रशासन और वकीलों के बीच सफल वार्ता हुई है, जिसके बाद वकीलों की पेन-डाउन हड़ताल समाप्त होने की दिशा में कदम बढ़ते दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि 28 जनवरी से धनबाद बार एसोसिएशन से जुड़े वकील पेन-डाउन हड़ताल पर थे। गुरुवार को स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई, जब सदर अस्पताल परिसर के पास पत्थरबाज़ी की घटनाएं सामने आईं। हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीएम लोकेश बारंगे, विधि-व्यवस्था डीएसपी नौशाद आलम और सिटी एसपी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

इसके बाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सीधी बातचीत हुई। वार्ता के दौरान यह सहमति बनी कि फिलहाल वकीलों को जो रास्ता दिया गया है, उसी से उनका आवागमन होगा। साथ ही भविष्य में रास्ता चौड़ा करने पर विचार किया जाएगा।

इसके अलावा धनबाद बार कैंपस से रणधीर वर्मा चौक तक सड़क किनारे पार्किंग की सुविधा वकीलों को देने का भी निर्णय लिया गया है। वहीं यह भी तय हुआ कि शुक्रवार को वकीलों की जनरल बॉडी मीटिंग के बाद हड़ताल समाप्त करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular