24.2 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

Dhanbad Scooty Fire: सरायढेला-गोविंदपुर मार्ग पर गुस्से में स्कूटी चालक ने लगाई आग, शोरूम पर लगाया लापरवाही का आरोप

Dhanbad Scooty Fire: सरायढेला-गोविंदपुर मार्ग पर सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक स्कूटी चालक ने अपनी बार-बार खराब हो रही गाड़ी से परेशान होकर सड़क पर ही उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। घटना के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शोरूम से समाधान नहीं मिलने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी चालक अपनी गाड़ी में बार-बार आ रही तकनीकी खराबी से परेशान था। चालक का आरोप है कि उसने कई बार शोरूम में स्कूटी की समस्या की शिकायत की, लेकिन उसे स्थायी समाधान नहीं मिला। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोबारा स्कूटी खराब होने के बाद चालक नाराज हो गया। इसके बाद उसने सड़क किनारे स्कूटी रोककर उसमें पेट्रोल डाला और आग लगा दी।

यह भी पढ़ें: धनबाद में साइबर ठगी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार; फर्जी सिम से UCO बैंक ग्राहकों को बनाते थे निशाना

आग लगते ही मची अफरातफरी

स्कूटी में आग लगते ही वह कुछ ही देर में लपटों से घिर गई। सड़क पर इस तरह स्कूटी जलती देखकर राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। लोग सुरक्षित दूरी पर खड़े होकर घटना को देखते रहे। आग और धुएं के कारण मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई और कुछ समय तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

Dhanbad Scooty Fire 1

पुलिस ने संभाली स्थिति, वीडियो वायरल

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। हालांकि, तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्कूटी चालक ने आखिर किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और शोरूम की ओर से उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

spot_img
Video thumbnail
छह वर्षों से बीमार पिता की देखभाल कर रही पूर्व MLA इंद्रजीत महतो की बेटी समेत पूरे धनबाद को किसी की
06:03
Video thumbnail
देशव्यापी बैंक हड़ताल का सारण में भी असर,करोड़ों का कारोबार हुआ प्रभावित...
01:50
Video thumbnail
बरवाअड्डा NH 19 जीटी रोड की सर्विस लेन पर अतिक्रमण को ले धनबाद SSP हुए सख्त,ट्रैफिक DSP को दिया यह
00:19
Video thumbnail
धनबाद:ऑगरनाइज्ड क्राइम हुआ जीरो,ट्रैफिक पुलिस ने 69 लाख का जुर्माना वसूला,अब केबल,डीजल चोर और
02:29
Video thumbnail
सुनैना किन्नर के आवास पर धूमधाम से मनाई गई कान्हा जी की छठीयारी...#सुनैना_किन्नर #कान्हाजी #कृष्ण
02:34
Video thumbnail
NGT रोक के दौरान अवैध तरीके से हो रहा था बालू का परिवहन,तीन ट्रेक्टर जब्त,MPL OP कर रही कार्रवाई...
01:37
Video thumbnail
कुनैन कुरैशी ने दिलीप ट्रॉफी में जमाया शानदार शतक, धनबाद में DCA ने मनाया जश्न...
02:29
Video thumbnail
‘आशीर्वाद का दीया’अभियान:मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प का होगा आगाज,17 सितंबर को जलेगा दीप...
01:58
Video thumbnail
BBMKU ग्राउंड फ्लोर में बेटियों के शौचालय में ताला,4th फ़्लोर में गंदगी का अंबार,नही होती साफ-सफ़ाई...
00:48
Video thumbnail
इऱफानअंसारी अच्छा कार्य कर रहे हैं तो हेमंत सोरन उन्हें जल्द शिक्षा मंत्री बना दें:भानु प्रताप शाही
00:31

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular