22 C
Jharkhand
Thursday, October 8, 2026

Aurangabad Student Missing: कोचिंग के लिए निकली 9वीं की छात्रा लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका; पुलिस तलाश में जुटी

Aurangabad Student Missing: रिसियप थाना क्षेत्र के मांगुराही गांव से शुक्रवार शाम 9वीं कक्षा की एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिसियप थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

कोचिंग के लिए घर से निकली थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, मांगुराही गांव निवासी छात्रा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे घर से सुंदरगंज स्थित ब्राइट क्लासेज कोचिंग जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बाद भी छात्रा का पता नहीं चल सका। इसके बाद परिवार ने रिसियप थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पिता बोले- रोजाना जाती थी कोचिंग

छात्रा के पिता महेंद्र पासवान के अनुसार, उनकी बेटी कदोखरी के माध्यमिक विद्यालय में 9वीं कक्षा में पढ़ती है। वह रोजाना दोपहर करीब 3 बजे कोचिंग के लिए जाती थी। शुक्रवार को भी उसकी मां ने उसे कुछ पैसे देकर घर से भेजा था, लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों का कहना है कि छात्रा के अचानक लापता होने से परिवार चिंतित है। उसकी मां राजरानी देवी ने पुलिस से बेटी को जल्द तलाश करने की अपील की है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए प्रशासन से मदद मांगी है।

मामले में छात्रा की सहेली और चचेरी बहन रागिनी कुमारी ने बताया कि छात्रा उस दिन कोचिंग नहीं गई थी। उसके मुताबिक, छात्रा शाम करीब 4 बजे तक गांव में ही थी और घूमने के लिए छवरी की ओर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। इस बयान के बाद यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा वास्तव में कोचिंग गई थी या नहीं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

पुलिस कर रही छात्रा की तलाश

परिजनों की शिकायत पर रिसियप थाना में गुमशुदगी का आवेदन दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छात्रा की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रही है। फिलहाल छात्रा के लापता होने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। अपहरण की आशंका की भी पुलिस जांच कर रही है। मामले की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही सामने आएगी।

spot_img
Video thumbnail
पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल व झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि..
07:02
Video thumbnail
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता 75 वर्षीय नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, देश भर शोक की लहर
00:34
Video thumbnail
निरसा विधायक अरूप के MPL आंदोलन, एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण विरोध के खिलाफ़ सड़क पर उतरी भाजपा...
02:43
Video thumbnail
आज के दौड़ में बगैर धनबल चुनाव लड़ना संभव नही:बीरू आनंद सिंह #Election #JharkhandPolitics
07:53
Video thumbnail
गिरिडीह उपचुनाव:क्या हुआ जब बहस में एक दूसरे से भीड़ गयें भाजपाई राजीव ओझा संगJLKM प्रवक्ता महेश दुबे
15:14
Video thumbnail
निरसा में दूसरे दिन भी जारी रही विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आंदोलन,ठप हुआ MPL का बिजली उत्पादन
02:02
Video thumbnail
दुर्गपूजा से पहले सड़कों को दुरुस्त करने का धनबाद उपायुक्त का सख्त आदेश....
05:00
Video thumbnail
दिशा की बैठक से बाहर निकले राज सिन्हा,क्या केंदुआडीह सड़क दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक बन पाएगी..?
04:01
Video thumbnail
PHD डिग्री हासिल करने वाले डॉ.जयराम महतो को सांसद ढुलू महतो ने ऐसे दी शुभकामनाएं
00:09
Video thumbnail
विवादित भोजपुरी गायक पर नहीं हुई कार्रवाई,नाई समाज का प्रदर्शन,धनबाद थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
01:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular