21.7 C
Jharkhand
Thursday, November 5, 2026

Dhanbad SSP Inspection: पुराने केस अब नहीं रहेंगे लंबित! SSP प्रभात कुमार ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

DSP विधि व्यवस्था कार्यालय का किया निरीक्षण

Dhanbad SSP Inspection: वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शुक्रवार को डीएसपी विधि व्यवस्था कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी विधि व्यवस्था प्रकाश सोय, संबंधित थाना प्रभारी और कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों की स्थिति और विभिन्न अभिलेखों के संधारण की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कार्यालय के अलग-अलग कक्षों और शाखाओं का भ्रमण कर वहां रखे दस्तावेजों एवं संचिकाओं की भी जांच की।

वर्ष 2023 तक के लंबित कांडों को प्राथमिकता देने का निर्देश

Dhanbad SSP Inspection: पुराने केस अब नहीं रहेंगे लंबित! SSP प्रभात कुमार ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

एसएसपी प्रभात कुमार ने वर्ष 2023 तक के सभी लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पुराने मामलों के अनुसंधान की प्रगति और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। एसएसपी ने कहा कि पुराने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और अनुसंधान में आने वाली तकनीकी या प्रशासनिक समस्याओं का तत्काल समाधान कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए।

केस डायरी और चार्जशीट समय पर तैयार करने पर जोर

Dhanbad SSP Inspection: पुराने केस अब नहीं रहेंगे लंबित! SSP प्रभात कुमार ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मुकदमों से संबंधित सुपरविजन रिपोर्ट, चार्जशीट, अंतिम प्रतिवेदन, केस डायरी और अन्य जरूरी अभिलेखों के विधिवत संधारण पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को दस्तावेजों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यालय स्तर पर लंबित कार्यों की नियमित निगरानी और थाना स्तर से प्राप्त प्रतिवेदनों की समयबद्ध समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

लंबित वारंट और वांछित आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश

एसएसपी ने लंबित मामलों के साथ-साथ लंबित वारंटों के निष्पादन को भी प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और अनुसंधान पदाधिकारियों को वारंटों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय से संबंधित प्रक्रियाओं में अनावश्यक देरी नहीं करने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों को मामलों के निष्पादन के लिए निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा का पालन करने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: RS More College Admission Complaint: आर एस मोर कॉलेज में एडमिशन के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगने का आरोप, कॉलेज प्राचार्य बोले- दोषी मिले तो कार्रवाई

पुराने मामलों के साथ नए अनुसंधान की गुणवत्ता पर भी ध्यान

एसएसपी प्रभात कुमार ने अधिकारियों को पुराने मामलों के शीघ्र निष्पादन के साथ वर्तमान मामलों के अनुसंधान की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कार्यालय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग, अभिलेखों के बेहतर संधारण और लंबित कार्रवाई की समीक्षा को जरूरी बताया। निरीक्षण के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित कांडों, वारंटों और न्यायालय से संबंधित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि लंबित मामलों का प्रभावी और समयबद्ध निष्पादन पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सभी स्तरों पर निरंतर निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

spot_img
Video thumbnail
अधिकांश जनप्रतिनिधि बिकाऊ है! औकात के हिसाब से लगती है कीमत... सांसद पप्पू यादव का बड़ा सियासी हमला!
01:37
Video thumbnail
जारी है मिठाईयों में हानिकारक रंगों का इस्तेमाल, 2.5 टन चंपई रंग वाली लड्डू फ़ूड सैफ्टी विभाग ने किया
03:13
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विवाद पर विधायक अरूप चटर्जी ने तोड़ी चुप्पी, यादव समाज के समर्थन में खुलकर आए सामने!
00:49
Video thumbnail
JLKM कार्यकर्ताओं को सांसद ढुलु महतो ने कहा कु-त्ता तो थिंक टैंक प्रकाश कुमार ने ऐसे दिया जवाब...
01:43
Video thumbnail
शिक्षकों के तबादले व BPL एडमिशन में पैसे के खेल !अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठें विधायक अरूप चटर्जी
03:04
Video thumbnail
जन मुद्दों को छोड़ MP ढुलू महतो असंवैधानिक मुद्दों पर कर रहे हैं बात, JLKM नेत्री भारती महतो का हमला
01:57
Video thumbnail
खटाल की आड़ में अवैध कब्जे वाली जमीन बचाना चाहते हैं सांसद ढुल्लू महतो! सुशील मंडल का बड़ा आरोप
02:16
Video thumbnail
सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर JLKM का पलटवार! पुतला दहन के बाद जिला प्रवक्ता महेश दुबे ने क्या कहा?
02:55
Video thumbnail
झरिया में फूड सेफ्टी ऑफिसर की बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित रंग से बना 360 kg बताशा और मिलावटी सेवई सील!
03:39
Video thumbnail
अभिनेता चंकी पांडेय पहुंचे गोविंदपुर, प्रतिभागी बच्चों को दिया सफलता का टिप्स
02:38

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular