42.6 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

जामाडोबा में प्लांट चालू रहने के बाद भी नहीं मिल रहा डिगवाडीह वासियों को पेयजल, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने की दी चेतावनी…

झरिया: जामाडोबा पानी प्लांट चालू रहने के बावजूद डिगवाडीह वासियों की घरों में पेयजल नहीं पहुंचने से नाराज स्थानीय लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। लोगों ने जलापूर्ति विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और लोकल ऑपरेटर पर मनमानी का आरोप लगाया।स्थानीय लोगों का कहना है कि वाटर सप्लाई प्लांट तो रोजाना चल रहा है, लेकिन मोहल्ले में पानी की एक बूंद नहीं आ रही। लोगों ने आरोप लगाया कि लोकल ऑपरेटर अपनी मनमर्जी से वाल्व खोलता-बंद करता है। कुछ खास इलाकों में पानी दे देता है और बाकी लोगों को तरसा देता है। बुधवार सुबह पानी नहीं आने से परेशान दर्जनों महिला-पुरुष सड़क पर आ गए। लोगों ने खाली बाल्टी-डिब्बे लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।जल्द मांग पूरी नही की गई तो सड़क जाम करने का चेतावनी दी गई।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में पीने तक का पानी नहीं मिल रहा। प्लांट से पंप चलने की आवाज आती है, लेकिन नल सूखे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी ऑपरेटर सुनता नहीं। विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते।लोगों ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे में नियमित पानी नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही लोकल ऑपरेटर को हटाने की मांग भी की।मामले की जानकारी पर जलापूर्ति विभाग के कनीय अभियंता आशुतोष राणा ने आश्वासन दिया कि जांच कर दोषी ऑपरेटर पर कार्रवाई होगी। आज शाम से सभी इलाकों में पानी पहुंचाया जाएगा।फिलहाल जाम हट गया है लेकिन लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।

spot_img
Video thumbnail
असम की गर्भवती युवती से दु'ष्क'र्म का आरोपी राजू साव को जेल,धनबाद के आपणो घर सोसायटी में अक्षत
00:46
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!