25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बकरीद को लेकर जमुआ प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाल शांति बनाए रखने की अपील…

जमुआ: जमुआ प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रखने के उद्देश्य से बुधवार की शाम जमुआ थाना क्षेत्र में प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों से शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च जमुआ चौक से शुरू होकर मिर्जागंज, खरगडीहा क्षेत्र सहित विभिन्न चौक चौराहों एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रशासनिक

अधिकारियों ने आमजनों से आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। मौके पर जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप दास ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इंस्पेक्टर प्रदीप दास ने कहा कि पर्व के अवसर पर सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन की हर गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी

तथा किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। मौके पर थाना प्रभारी विभूति देव, कमलेश प्रसाद, वेद प्रकाश पांडेय, सुमित सिंह,राजेश कुमार सहित कई पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular