20.4 C
Jharkhand
Sunday, November 15, 2026

“बनवासी” टिप्पणी के विरोध में उतरे आदिवासी संगठन, राजगंज चौक पर अमित शाह का पुतला दहन…

धनबाद: धनबाद के राजगंज में बुधवार को आदिवासी सोनत संथाल समाज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने “बनवासी” शब्द के इस्तेमाल का विरोध करते हुए जुलूस निकाला और राजगंज चौक पर पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों ने लालबाजार से जुलूस की शुरुआत की, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए राजगंज चौक पहुंचा। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व अनिल टुडू और रतीलाल टुडू ने किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि आदिवासी इस देश के मूल निवासी हैं और उनकी अपनी अलग पहचान, संस्कृति और परंपरा है। उन्होंने “बनवासी” शब्द को आदिवासी समाज की पहचान के खिलाफ बताया।

प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने अपनी मांगों और नारों के जरिए विरोध दर्ज कराया। मौके पर बिरजू सोरेन समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

spot_img
Video thumbnail
महा खरना के।बाद छनाने लगा ठेकुआ, आज पहिला अर्घ्य दिहल जायी
00:35
Video thumbnail
आज विधायक जयराम महतो भी महाखरना का प्रसाद ग्रहण करने हमारे घर पधारें...
00:29
Video thumbnail
कई दशकों से छठ महाव्रत कर रही मेरीमां की खरना के मौके पर उनकी यह तस्वीर हमारे लिए प्रेरणादाई है...
00:36
Video thumbnail
छठ महाव्रत:व्रतियों ने खरना के दिन छठी मईया को लगाया खीर केला पान फूल सुपारी का भोग,कल पहला अर्घ्य..
04:54
Video thumbnail
अररिया पुलिस ने 10 करोड़ की स्मैक के साथ एक को किया गिरफ्तार...
04:46
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर में छठ घाट की चकाचक सफाई,स्वच्छ माहौल में लाखों व्रती देंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य..
02:02
Video thumbnail
कांग्रेस विधायक रौशन बाड़ा पर शर्मनाक आरोप में FIR दर्ज...आरोपों में क्या है सच्चाई!
01:53
Video thumbnail
झारखंड मैदान में कुंभनाथ सिंह के सहयोग से बना अस्थायी तालाब,सौकड़ों व्रती देंगी अर्घ्य
04:41
Video thumbnail
धनबाद के पम्पू तालाब में अधुरी साफ-सफ़ाई के बीच अर्घ्य देंगी छठ व्रती,भीड़ मैनेजमेंट को कमिटी तैयार
05:16
Video thumbnail
धनबाद के गोविंदपुर में सरकारी स्कूल में पांच कमरे वाले नए भवन का MLA चंद्रदेव महतो ने किया शिलान्यास
04:39

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular