25.1 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

रहनुमा की तलाश में अपना अस्तित्व खोता जर्जर जल मीनार…

निरसा: निरसा प्रखंड के पंडरा पश्चिम पंचायत भवन के समीप वर्ष 1970 में बना जल मीनार आज जर्जर अवस्था में खड़ा अपने अस्तित्व को बचाए रखने की जद्दोजहद कर रहा है। स्थानीय निवासी किसी रहनुमा की राह देख रहे हैं, जो इसके जीर्णोद्धार की दिशा में ठोस कदम उठाए।

ग्रामीणों का कहना है कि जल मीनार के निर्माण के बाद से अब तक न तो इसकी सफाई हुई है, न ही मरम्मत। इसके बावजूद आज भी इसी जर्जर जल मीनार से आसपास के लगभग दस हजार लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

ग्रामीण बताते हैं कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि जल समस्या दूर करने का आश्वासन तो देते हैं, लेकिन चुनाव बीतते ही सारे वादे हवा हो जाते हैं। वर्तमान स्थिति यह है कि यदि जल्द ही सरकार, जनप्रतिनिधि या संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जल मीनार के बिल्कुल समीप एक सरकारी विद्यालय और पास ही आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।

जब इस संबंध में क्षेत्र की जिप सदस्य दीपाली रुहीदास से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि आगामी बोर्ड बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि इस समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

 

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular