22.4 C
Jharkhand
Monday, November 23, 2026

Dimple Chaubey Meets Suman Singh: सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक नेता सुमन सिंह से मिलने पहुंचीं JLKM की डिंपल चौबे, जाना हालचाल

Dimple Chaubey Meets Suman Singh: मानवीय संवेदना और संगठनात्मक एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की महिला जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सहायक शिक्षक नेता सुमन सिंह से मिलने अस्पताल पहुंचीं। उनके साथ JLKM के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन भी मौजूद रहे। दोनों ने धनबाद के निचितपुर अस्पताल पहुंचकर घायल शिक्षक नेता का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

दुर्घटना की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचीं डिंपल चौबे

Dimple Chaubey Meets Suman Singh: सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक नेता सुमन सिंह से मिलने पहुंचीं JLKM की डिंपल चौबे, जाना हालचाल

जामताड़ा जिले के निवासी सुमन सिंह सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा संघ, झारखंड के राज्य सदस्य और प्रशिक्षित संघ के महासचिव हैं। सड़क दुर्घटना में उनके गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिलने के बाद डिंपल चौबे और सद्दाम हुसैन उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने सुमन सिंह से मुलाकात कर उनका हाल जाना और इस मुश्किल समय में उनका हौसला बढ़ाया।

पैर का ऑपरेशन सफल, चिकित्सकों से ली उपचार की जानकारी

अस्पताल में डिंपल चौबे ने चिकित्सकों और परिजनों से सुमन सिंह के स्वास्थ्य तथा चल रहे उपचार की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि उनके पैर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। डिंपल चौबे ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में संगठन के सभी साथी उनके साथ खड़े हैं।

मुश्किल वक्त में साथ खड़ा होना ही संगठन की असली पहचान

इस मौके पर डिंपल चौबे ने कहा कि किसी संगठन और रिश्ते की असली पहचान केवल मंचों और कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होती, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने से होती है। किसी साथी पर आई विपत्ति सभी की चिंता और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सहायक शिक्षकों का संघर्ष केवल उनके अधिकारों की लड़ाई नहीं है, बल्कि इसका संबंध शिक्षा व्यवस्था और समाज के भविष्य से भी जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Dinesh Turi Missing Case: काम की तलाश में बिहार गए धनबाद के मजदूर लापता, भभुआ स्टेशन से गायब होने के बाद नहीं मिला सुराग; परिजन परेशान

जल्द स्वस्थ होकर संघर्ष में लौटने की जताई उम्मीद

डिंपल चौबे ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सुमन सिंह को जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिले और वे स्वस्थ होकर फिर से अपने परिवार, समाज तथा शिक्षक हितों के संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस मुलाकात के दौरान JLKM के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें राज्य सदस्य सुशील कुमार पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष दिलशाद अंसारी, छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष चंदन मोदक, छोटन प्रसाद राम, नरेंद्र कुमार सिंह चौधरी, श्रीनिवास पांडेय, संजय सिंह, वीरेंद्र शर्मा, मोतीलाल महतो और परितोष महतो प्रमुख रूप से शामिल थे।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद से गुजरने वाली प्रस्तावित वाराणसी-खड़गपुर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट:कब शुरू होगी जमीन अधिग्रहण
00:48
Video thumbnail
प्रेमिका से मिलवाने की जिद कर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,जब उतरा तो लोगों ने ली राहत की सांस
01:37
Video thumbnail
क्या मार्क जुकरबर्ग संघी हैं?यूथ कांग्रेस ने क्यों लगाया meta और उसके फाउंडर का गणवेश में पोस्टर!
01:25
Video thumbnail
वासेपुर में 12 बच्चे एक ही दिन में करेंगे कुरान शरीफ मुकम्मल, 5 को होगा बड़ा जलसा, तैयारियां तेज
01:45
Video thumbnail
बिरहोरों के लिए बने अस्पताल में स्थायी डॉक्टर नही,एम्बुलेंस के अभाव में बच्ची की चली गयी थी जान!
08:45
Video thumbnail
जंगलपुर इज्तिमा का सामूहिक दुआ के साथ समापन, 20 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, अमन-चैन की मांगी दुआ
00:51
Video thumbnail
जेल शिफ्टिंग के दौरान इनकाउंटर का डर, बंटी खान की बीवी ने कोर्ट से की सुरक्षा की मांग
01:33
Video thumbnail
विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के हुआ तिलकोत्सव
00:52
Video thumbnail
क्या हुआ जब आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकाश मंत्री अन्नपूर्णा देवी
05:24
Video thumbnail
ब्लिंकिट डिलीवरी वर्करों की हड़ताल,पेआउट में भेदभाव का आरोप,तालाबंदी की चेतावनी!
05:17

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular