30.9 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने सांसद ढुल्लू महतो के घर के बाहर दिया धरना…

बीएसएल में नौकरी के वादाखिलाफी का लगाया आरोप

बाघमारा:बाघमारा के चिटाही स्थित धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के आवास के बाहर विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्यों ने बुधवार को धरना दिया। संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) ने विस्थापितों को नौकरी देने के अपने वादे से मुकर गया है।

विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सुमन कुमार ने बताया कि संयंत्र की स्थापना के समय जिन लोगों ने अपनी जमीन दी थी, उनके आश्रितों को नौकरी देने का वादा किया गया था। इस उद्देश्य से करीब 1500 युवाओं को दो वर्ष का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया जाना था, लेकिन यह प्रशिक्षण आठ वर्ष में पूरा हुआ, और इसके बाद भी किसी को नौकरी नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि अप्रैल 2025 में आंदोलन के दौरान संघ के साथी प्रेम प्रसाद की मौत हो गई थी। उस समय सांसद ढुल्लू महतो ने पहल कर आश्वासन दिया था कि समस्या का समाधान होगा, जिसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया था। लेकिन सात महीने बीत जाने के बाद भी एक भी लाभुक को नौकरी नहीं मिली, और न ही प्रेम प्रसाद के नाम पर बीस डिसमिल जमीन स्मारक के लिए दी गई।

इन मांगों के पूरा नहीं होने पर संघ के सदस्य एक बार फिर सांसद के घर के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में सांसद ढुल्लू महतो से संघ के सदस्यों की वार्ता हुई, जिसमें सांसद ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया

 

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!