27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

करोडीह पंचायत के सुखनूडीह में कराया गया गृह प्रवेश समारोह…

मुखिया कुंती देवी की उपस्थिति में लाभुकों ने किया विधिवत प्रवेश

जमुआ:जमुआ प्रखंड अंतर्गत करोडीह पंचायत के सुखनूडीह गांव में आज अबूआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए घरों का गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाभुकों ने पारंपरिक आदिवासी संस्कृति के अनुसार झाल और मांदर बजाते हुए पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से अपने-अपने नए आवास में प्रवेश किया।

इस अवसर पर पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।
पंचायत की मुखिया कुंती देवी ने कहा कि “झारखंड सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आज गरीबों को पक्का घर मिल रहा है, जिससे उनका सपना साकार हो रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि जिन लाभुकों को अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें भी शीघ्र लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिन लाभुकों को नए आवास मिले उनमें प्रमुख हैं —
प्रकाश यादव (पीएम आवास), सुनीता मरांडी (अबूआ आवास), सोना मुनि हांसदा पति मुनिलाल हांसदा, सरिता देवी पति राजकिशोर टुडू, मंझली मांझियान पति सोनालाल टुडू, पार्वती देवी पति मदन टुडू, शांति देवी पति रमन हांसदा, संजोनी मरांडी पति निरुलाल टुडू आदि।

सभी लाभुकों ने झारखंड सरकार और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं की बदौलत उन्हें अपना पक्का घर मिला है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने नए घरों में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular