32 C
Jharkhand
Wednesday, March 25, 2026

विश्व जल दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान-सह-समापन समारोह आयोजित…

धनबाद: विश्व जल दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2026 को जिला समाहरणालय सभागार, धनबाद में उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम्मान-सह-समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, मुखिया एवं जलसहिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2, धनबाद मुकेश कुमार मंडल ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में क्रियान्वित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित मुखियाओं एवं जलसहियाओं के साथ साझा की।

इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आए मुखियाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों एवं योजनाओं के रख-रखाव से संबंधित अनुभव साझा किए। वहीं, जिले के विभिन्न ग्रामों से आई जलसहियाओं ने योजनाओं के स्व-रखरखाव तथा जलकर वसूली में आ रही समस्याओं पर प्रकाश डाला।

जिला समन्वयक (आईईसी) ने जल संरक्षण पर बल देते हुए वर्षा जल संचयन के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जल स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखियाओं, प्लंबर एवं जलसहियाओं को उप विकास आयुक्त द्वारा शॉल, मोमेंटो एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

उप विकास आयुक्त ने सभी मुखियाओं एवं जलसहियाओं से अपील की कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए अपने क्षेत्रों में जलापूर्ति योजनाओं एवं नलकूपों को सुचारू रूप से संचालित रखें, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति सामूहिक शपथ भी ली।

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में जल समिति द्वारा प्रत्येक माह की 10 तारीख को बैठक आयोजित की जाए तथा 15 तारीख को प्रखंड स्तर पर बैठक सुनिश्चित की जाए, जिसमें संबंधित कनीय अभियंता (JE) की उपस्थिति अनिवार्य हो। उन्होंने यह भी कहा कि जलकर का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को तीन बार नोटिस देने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके पाइपलाइन कनेक्शन काटे जाएं।

कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारी, मुखिया, जलसहिया एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
धुरंधर 2 की सफलता के बाद अभिनेता आर. माधवन ने सिगरेट को लेकर उठे सवाल पर क्या कहा सुनिए....
02:09
Video thumbnail
आगामी 30 मार्च को गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित झामुमो के 53वें स्थापना दिवस
02:11
Video thumbnail
नाबार्ड प्रायोजित रंगामाटी ग्रामीण हाट का किया गया उद्घाटन।
04:21
Video thumbnail
चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचल गामी भगवान भाष्कर को व्रतियों ने अर्घ्य दे मांगी आशीष...
02:01
Video thumbnail
झरिया में चैती छठ पर्व के तीसरे दिन श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला
01:25
Video thumbnail
विधाता ने अपना काम कर दिया अब विधायिका की बारी है,धार्मिक क'ट्टरता देश के लिए बड़ा खतरा:जयराम महतो...
01:41
Video thumbnail
जंगल महल ग्रेटर झारखंड के हिस्सा,सिर्फ संवैधानिक रूप से बंगाल,उन्ही इलाकों में लड़ेंगे चुनाव:जयराम...
01:53
Video thumbnail
CM हर पंचायत में 10 चापाकल नही दे पा रहे हैं तो कैसे माने लें की राज्य ठीक से चला पा रहे हैं:जयराम
00:27
Video thumbnail
क्या झारखंड की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर, टाईगर जयराम महतो की भविष्यवाणी सुनिए...
07:10
Video thumbnail
धर्म के मुद्दे पर टाइगर जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कुछ ईस तरह से घेरा...
00:27

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!