25.9 C
Jharkhand
Saturday, August 8, 2026

जिला स्तरीय सप्तशती संगम कार्यशाला जामताड़ा में संपन्न…

जामताड़ा:जामताड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर नामूपाड़ा में जिला स्तरीय सप्तशती संगम कार्यशाला उत्साह और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक आयोजित हुई जिसमें जिले के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों की महिला आचार्याओं समेत कुल 56 लोगों की उपस्थिति रही इस कार्यशाला में 41 बहनों के साथ 7 प्रधानाचार्य विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सचिव और सह सचिव के अलावा प्रांत की सह संयोजिका किरण राय जिला संयोजिका आभा आर्या और सह संयोजिका अपर्णा झा विशेष रूप से मौजूद रहीं

कार्यशाला के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित होने वाले आगामी सप्तशक्ति संगम मातृ सम्मेलन की तिथियों की घोषणा की गई प्रांत संयोजिका किरण राय ने कहा कि आज परिवार टूट रहे हैं बच्चे पाश्चात्य शैली अपनाकर अपनी संस्कृति से दूर हो रहे हैं ऐसे में मातृ शक्ति ही उन्हें सही मार्ग दिखा सकती है

जिला संयोजिका आभा आर्या ने नागरिक कर्तव्यों पर जोर देते हुए कहा कि भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है ऐसे में हम सबका कर्तव्य है कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा करें स्वदेशी वस्तुओं का अधिक प्रयोग करें प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और प्रतिदिन योगाभ्यास एवं पूजा-पाठ से अपने अंतःकरण को शुद्ध रखें

कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक चार सत्रों में चला जिसमें मातृ शक्ति पर गीत सह संयोजिका द्वारा प्रस्तुत किया गया मंच संचालन विद्या सागर की ललिता जी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रेरणा कुमारी ने दिया

इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य कृष्णकांत दुबे फतेहपुर के आनंद मिश्रा करों के शक्ति गोस्वामी झिलूआ के जगजीत मिहिजाम के महेंद्र मंडल और नाला के प्रभारी प्रधानाचार्य उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभाकर महतो और आचार्य सोहन ठाकुर डब्लू हरि अनुपमा कमल साक्षी प्रेरणा और लवली की भूमिका सराहनीय रही

spot_img
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32
Video thumbnail
झारखंड में सोनम वांगचुक के नाम से फेमस हो रहे अनशनकारी देवेंद्र नाथ महतो की सेवा कर रही पूजा ने क्या
03:39
Video thumbnail
आंदोलन की कोर मेंबर JPSC अभ्यर्थी से जानिए—सरकार की ओर से अब तक क्या पहल हुई? समझौता डेलीगेट में कौन
03:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular