30.6 C
Jharkhand
Tuesday, June 9, 2026

भाजपा सेवा पखवाड़ा को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय…

जामताड़ा:भाजपा जिला कार्यालय बुधुडीह में आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के निमित्त जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में सुमित शरण ने विषय प्रवेश करते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत होगी तथा इसका समापन 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर होगा।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न तिथियों को अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजपा प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा तथा सेवा पखवाड़ा प्रदेश अभियान टोली के सदस्य संजीब जजवाड़े उपस्थित रहे।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने अपने संबोधन में बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी प्रदेश मुख्यालय में लगाई जाएगी, जिसमें सभी वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 18 सितंबर को जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख कस्बों में भी इसी तरह की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

19 एवं 20 सितंबर को प्रबुद्ध वर्ग संवाद, 21 सितंबर को नमो मैराथन, 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। 27 एवं 28 सितंबर को दिव्यांग विशेष व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो वर्षभर समाज से जुड़कर विभिन्न कार्यक्रमों और प्रकल्पों के माध्यम से कार्य करती है, जबकि अन्य दल केवल चुनाव के समय ही सक्रिय नजर आते हैं।

सेवा पखवाड़ा अभियान टोली के सदस्य संजीब जजवाड़े ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जामताड़ा जिले के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर इस सेवा पखवाड़ा के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन हेतु अलग-अलग पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री दिलीप हेम्ब्रम एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री मितेश साह ने किया।

कार्यशाला में पूर्व कृषि मंत्री सत्यानन्द झा बाटुल, माधव चंद्र महतो, संतन मिश्रा, बिनोद मंडल, महेंद्र मंडल, अभय सिंह, सुकुमार सरखेल, रंजीत तिवारी, राम सिंह यादव, रीता शर्मा, मोहन शर्मा, सुजाता सिंह, कुणाल सिंह, आभा आर्या, कृष्णा महतो, अविता हांसदा, अर्जुन सोरेन, प्रकाश रजक, मौलाना रहमानी, गोपाल महतो सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद सदर अस्पताल में न्यूनतम मूल्य पर XRay,USG की शुरुआत,उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया उद्घाटन...
04:00
Video thumbnail
जापान में चमका बिहार का लाल,गोलकीपर सावन कुमार के दम पर भारत बना हॉकी में एशियन चैंपियन...
03:42
Video thumbnail
दिल्ली-मुजफ्फरपुर अग्नि कांड की पुनरावृत्ति न हो इस बाबत धनबाद में शुरू हुआ फायर सेफ्टी ऑडिट...
05:07
Video thumbnail
दिवंगत माडाकर्मियों के आश्रितों को हाईकोर्ट से मिला न्याय, कोर्ट ने झमाडा MD को दिया यह निर्देश...
02:32
Video thumbnail
झारखंड T20 लीग का कल से आगाज़,MS धोनी करेंगे उद्घाटन....
00:56
Video thumbnail
धनबाद:महिला का पर्स झपटकर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने पीछा कर दबोचा, दो गिरफ्तार.. .
02:43
Video thumbnail
झारखंड T20 के आगाज से ठीक पहले धनबाद डायमंड्स का ट्रॉफी भृमण,जमकर हुई मस्ती अब टॉफी लाने की तैयारी..
03:55
Video thumbnail
जहां कल्पना सोरेन हैं विधायक उसी गांडेय विधानसभा में सड़क की हालत देख लीजिए....
02:33
Video thumbnail
पटना:खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक, क्या कह रहे हैं उनके वकील सुन लीजिए....
01:03
Video thumbnail
धनबाद के पाथरडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध लोहा लदा दो पिकअप जब्त,2 गिरफ्तार 2कट्टा बरामद...
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!